मासूम कर्मचारी के मुंह में पहले डाला चप्पल, फिर बेल्ट से की पिटाई, सैलरी मांगने पर महिला बॉस की दादागिरी

गुजरात के मोरबी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मोरबी में एक प्राइवेट कंपनी के महिला बॉस ने सैलरी मांगने पर एक दलित युवक की बुरी तरह से पिटाई कर दी।

Morbi News: गुजरात के मोरबी में एक दलित युवक की पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि 15 दिन की बकाया सैलरी मांगने पर कंपनी की मालकिन और 11 लोगों ने उसे पीटा। उसके मुंह में चप्पल डाली और माफी मांगने के लिए मजबूर किया। इस मामले में मोरबी के डीएसपी पी. ए. झाला ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के घर पर दबिश दी गई है। लेकिन आरोपी अभी तक मिले नहीं है। तीन टीमों का गठन किया गया है जो आरोपियों की तलाश कर रह हैं।

Morbi News

सैलरी मांगने पर गुजरात के मोरबी में युवक की हुई पिटाई

पीड़ित की चप्पल और बेल्ट से की पिटाई

मोरबी के रहने वाले युवक ने ऑनलाइन FIR दर्ज कारवाई है। इसमें कहा है कि वो रानीबा इंडस्ट्री के एक्सपोर्ट विभाग में काम करता था। अक्टूबर को उसे काम पर रखा गया था। और अक्टूबर में ही निकाल दिया गया। कंपनी हर 5 तारीख को सभी कर्मचारियों को सैलरी देती है। इसके लिए उसने इंतजार किया। सैलरी नहीं आई तो 6 नवंबर को कंपनी की मालकिन विभूति पटेल को फोन करके जानकारी दी। इस पर मालकिन ने कहा कि वो देखकर बताएंगी। उसके बाद भी कंपनी की तरफ से कोई बात नहीं की गई। एक दिन ओम पटेल ने उसे कॉल करके धमकाया और कहा कि वो उसकी बहन को क्यों कॉल करके परेशान क्यों कर रहा है। साथ ही कहा कि सैलरी नहीं मिलेगी। आगे से बहन को फोन न करना।

End of Feed