चक्रवात 'अर्नब' का तांडव! आंध्र प्रदेश और यनम तट पर लैंडफॉल शुरू, 150KM प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

चक्रवात ‘अर्नब’ का आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में लैंडफॉल शुरू हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं की रफ्तार 125-135 किलोमीटर प्रति घंटे और झोंकों की गति 150 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

बंगाल की खाड़ी से उठा बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान 'अर्नब' (Cyclone Arnab) आंध्र प्रदेश के तटों के करीब पहुंच गया है और काकीनाडा के पास यनम के नजदीक इसके लैंडफॉल यानी तट से टकराने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग और आंध्र प्रदेश सीएमओ के अनुसार, अगले कुछ घंटों तक लैंडफॉल की प्रक्रिया जारी रहेगी, जिसमें हवा की रफ्तार 125 से 135 किमी प्रति घंटे से लेकर 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

cyclone arnab

पश्चिम बंगाल के दीघा बीच पर साईक्लोन अर्नब का असर

मौसम विभाग (IMD) के स्पेशल बुलेटिन के मुताबिक, चक्रवात का केंद्र तट के बेहद करीब है। यह सिस्टम बापटला और विशाखापट्टनम के बीच, यनम के दक्षिण के पास से गुजर रहा है। अधिकारियों ने बताया कि लैंडफॉल की प्रक्रिया सुबह 4 बजे तक पूरी होने की उम्मीद है। इसके बाद भी बारिश और तेज हवाएं जारी रह सकती हैं।

End of Feed