Cyclone Akvan: ओडिशा के गंजाम में आज दोपहर टकराएगा चक्रवात 'अकवान', 20 जिलों में रेड अलर्ट, 418 बचाव टीमें तैनात

चक्रवात 'अकवान' के गोपालपुर के पास हरकीपुर में टकराने की संभावना को देखते हुए ओडिशा के CM मोहन चरण माझी ने देर रात समीक्षा बैठक की। राज्य में 3 लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है और 418 रेस्क्यू टीमें तैनात हैं।

Cyclone Akvan: बंगाल की खाड़ी से उठे खतरनाक चक्रवाती तूफान 'अकवान' के ओडिशा तट के बेहद करीब पहुंचने के साथ ही राज्य सरकार ने अपनी तैयारियों को शीर्ष स्तर पर बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने चक्रवात की विभीषिका से निपटने और राहत और बचाव कार्यों की व्यापक समीक्षा के लिए बीती रात एक उच्चस्तरीय बैठक की। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के हवाले से मुख्यमंत्री ने बताया कि चक्रवात 'अकवान' के शुक्रवार यानी आज दोपहर गोपालपुर के पास स्थित हरिपुर तट से टकराने की प्रबल संभावना है। राज्य सरकार का मुख्य उद्देश्य 'जीरो कैजुअल्टी' हासिल करना है।

cyclone akvan

941 संवेदनशील गांवों से तटीय आबादी रेस्क्यू

3 लाख लोग और 4,170 गर्भवती महिलाएं सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट

चक्रवात के संभावित प्रभाव वाले 20 जिलों में व्यापक एहतियाती कदम उठाए गए हैं। अब तक राज्य भर से 3 लाख से अधिक नागरिकों को निकालकर सुरक्षित शेल्टर होम में पहुंचाया जा चुका है। 4,170 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्रों और आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया गया है, जिनमें से 1,317 महिलाओं ने नवजात शिशुओं को जन्म दिया है। राज्य में कुल 9,341 चक्रवात शेल्टर तैयार रखे गए हैं, जिनमें से 2,623 आश्रय स्थलों को पूरी तरह से संचालित और सक्रिय कर दिया गया है।

End of Feed