Cyclone Akvan: गोपालपुर के पास तट से टकराया चक्रवाती तूफान 'अकवान', 90 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवाएं

Cyclone Akvan Update: चक्रवाती तूफान 'अकवान' ओडिशा के गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट से टकरा गया है। लैंडफॉल की प्रक्रिया अगले 3-4 घंटे चलेगी, वहीं कोलकाता और पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में तेज बारिश जारी है।

Cyclone Akvan Update: चक्रवाती तूफान 'अकवान' ने ओडिशा के गोपालपुर के पास उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट पर दस्तक दे दी है। तूफान के तट से टकराने के दौरान हवाओं की रफ्तार 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई, जो बीच-बीच में तेज झोंकों के साथ 90 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच रही है। लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और मौसम विभाग के अनुसार यह अगले 3 से 4 घंटे तक जारी रहने की संभावना है।

cyclone akvan landfall

अगले 3-4 घंटे तक चलेगी प्रक्रिया (सांकेतिक चित्र)

कमजोर पड़ा तूफान, लेकिन प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

मौसम प्रणाली में बदलाव के साथ चक्रवाती तूफान 'अकवान' की तीव्रता में लगातार कमी आती दिख रही है। इसके बावजूद, ओडिशा और आंध्र प्रदेश सरकार किसी भी तरह का जोखिम या लापरवाही बरतने के मूड में नहीं हैं और दोनों राज्यों का प्रशासन पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर तैनात है। तटीय जिलों में तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश से होने वाले संभावित नुकसान, जलभराव और पेड़ गिरने जैसी स्थितियों से निपटने के लिए बचाव और राहत टीमें मुस्तैद हैं। अब तक राज्य भर से 3 लाख से अधिक नागरिकों को निकालकर सुरक्षित शेल्टर होम में पहुंचाया जा चुका है। 4,170 गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित स्वास्थ्य केंद्रों और आश्रय स्थलों में स्थानांतरित किया गया है, जिनमें से 1,317 महिलाओं ने नवजात शिशुओं को जन्म दिया है। राज्य में कुल 9,341 चक्रवात शेल्टर तैयार रखे गए हैं, जिनमें से 2,623 आश्रय स्थलों को पूरी तरह से संचालित और सक्रिय कर दिया गया है।

End of Feed