गांधीनगर में देश का सबसे बड़ा साइबर फ्रॉड, 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रही महिला, एक आरोपी गिरफ्तार

Gandhinagar Digital Arrest: देश का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट घोटाला गुजरात के गांधीनगर से पकड़ा गया है। यहां साइबर ठगों ने एक महिला डॉक्टर को 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और 19.24 करोड़ रुपये की ठगी को अंजाम दिया। CID क्राइम की टीम ने इस मामले में शामिल एक आरोपी को पकड़ लिया है।

Gandhinagar Digital Arrest: गुजरात के गांधीनगर से CDI की टीम ने डिजिटल अरेस्ट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह देश का अभी तक का सबसे बड़ा डिजिटल अरेस्ट है। पुलिस ने बताया की साइबर ठगों ने एक महिला डॉक्टर को लंबे समय तक डिजिटल अरेस्ट कर 19.34 करोड़ रुपये विभिन्न बैंक खातों में ट्रांसफर कर साइबर ठगी को अंजाम दिया। बता दें कि एक तरफ गुजरात में साइबर ठगी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ गांधीनगर में ठग एक बड़ी वारदात को अंजाम देने में लगे हुए थे। इस घटना के सामने आने पर पूरे गुजरात में खलबली मच गई है।

3 महीने तक महिला को डिजिटल अरेस्ट में रखा

पुलिस अधिकारी ने बताया कि साइबर बदमाशों ने महिला डॉक्टर को 2 दिन या एक हफ्ता नहीं बल्कि 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और डरा-धमका कर उसके अकाउंट से करीब 30 अकाउंट में 19.24 करोड़ रुपये ट्रांसफर करवाए। पुलिस ने बताया कि महिला को 15 मार्च 2025 को एक कॉल आया था। फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को दूरसंचार विभाग का बताया और महिला को कहा कि उनके सभी मोबाइल नंबर बंद कर दिए जाएंगे, क्योंकि उनके फोन से कई लोगों को बार-बार अपमानजनक संदेश भेजे जा रहे हैं।

End of Feed