'आपका पार्सल आया है...', कूरियर के नाम पर बिहार के डिप्टी सीएम से साइबर ठगी की कोशिश, चाल नाकाम होने पर की अभद्रता

Bihar Deputy CM Cyber Fraud: बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को एक साइबर ठग ने 'पार्सल डिलीवरी' के नाम पर अपनी ठगी का शिकार बनाने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल नंबर को ट्रेस कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

Bihar Deputy CM Cyber Fraud: बिहार में साइबर अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब वे राज्य के वीवीआईपी (VVIP) नेताओं को भी अपना निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला बिहार के उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव (Bijendra Prasad Yadav Courier Scam) से जुड़ा है, जिन्हें शुक्रवार को एक साइबर ठग ने न सिर्फ अपनी ठगी के जाल में फंसाने की कोशिश की, बल्कि नाकाम रहने पर उनके साथ बेहद अभद्र व्यवहार भी किया।

Bijendra Prasad Yadav courier scam

बिहार के उपमुख्यमंत्री को साइबर ठगी का फोन कॉल आया (फाइल फोटो)

इस गंभीर मामले को लेकर उपमुख्यमंत्री के निजी सचिव ने तुरंत एक्शन लेते हुए साइबर थाने में एक लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

End of Feed