Nainital Bank के RTGS को हैक कर साइबर अपराधियों ने 16 करोड़ रुपये उड़ाए

नैनीताल बैंक की नोएडा सेक्टर 62 स्थित ब्रांच के RTGS चैनल को हैक करके साइबर अपराधियों ने 16 करोड़ रुपये से ज्यादा उड़ा लिए। इसके लिए साइबर अपराधियों ने कुल 84 ट्रांजेक्शन किए। इस संबंध में बैंक के आईटी मैनेजर ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।

कुछ समय पहले एक खबर आई थी कि उत्तर प्रदेश में नोएडा-ग्रेटर नोएडा के लोग सबसे ज्यादा साइबर ठगी के शिकार होते हैं। इस बात की पुष्टि करती हुई एक और खबर सामने आई है। इस बार साइबर अपराधियों ने सीधे बैंक के RTGS (रियल टाइम ग्रॉस सेटलमेंट) पर हमला किया है। साइबर अपराधियों ने नोएडा के सेक्टर 62 स्थित नैनीताल बैंक के RTGS चैनल को हैक कल लिया। हैक करने के बाद साइबर अपराधियों ने कुल 84 बार में 16 करोड़, 1 लाख, 83 हजार, 261 रुपये निकाल लिए।

Nainital Bank

नैनीताल बैंक

बैंक में कई दिनों तक जब बैंलेंस सीट का मिलना सही नहीं हो पाया तो मामले की जांच की गई। जांच में पता चला कि बैंक के सर्वर में घुसपैठ करके हैकिंग अंजाम दिया गया है। हैकिंग की पुष्टि होने के बाद बैंक के आईटी मैनेजर ने साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। इसके साथ ही इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम व अन्य बड़ी एजेंसियों में इस संबंध में शिकायत की है।

End of Feed