बाप रे बाप, अजब परिवार है ये, घर में पाल रखा है मगरमच्छ; वन विभाग ने किया रेस्क्यू

मुंबई के जुहू इलाके में एक रिहायशी घर से अवैध रूप से मगरमच्छ और कछुए को पाला जा रहा था। वन विभाग, क्राइम ब्रांच और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई में दोनों जानवरों को रेस्क्यू किया गया। दोनों जीव अनुसूची-1 के संरक्षित वन्यजीव हैं, जिन्हें पालना गैरकानूनी है।

Mumbai News: मुंबई के जुहू इलाके स्थित एक रिहायशी घर में अवैध रूप से मगरमच्छ और कछुए को पाले जाने का खुलासा हुआ है। मुंबई पुलिस के अनुसार, वन विभाग, मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-9 और एक एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई में दोनों वन्य जीवों को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। इस मामले में 29 वर्षीय इमरान इस्माइल शेख के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

crocodile

सांकेतिक फोटो

पुलिस और वन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि जुहू इलाके के एक घर में मगरमच्छ रखा गया है। इसके बाद वरिष्ठ वन अधिकारी के निर्देश पर अंधेरी रेंज कार्यालय से जुड़े फॉरेस्ट गार्ड रोशन बिंदे ने मुंबई क्राइम ब्रांच यूनिट-9 से संपर्क किया। इसके बाद पुलिस, वन विभाग और 'सर्प इंडिया' एनजीओ की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की योजना बनाई।

End of Feed