दिल्ली में 20 रुपये का नकली सिक्का बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, क्राइम ब्रांच ने मास्टरमाइंड को दबोचा

20 Rupee Fake Coins: क्राइम ब्रांच को 8 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि पारस जैन नाम का व्यक्ति मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया मेट्रो स्टेशन के पास सफेद टोयोटा इटियॉस कार से नकली सिक्कों की खेप लेकर आने वाला है।

20 Rupee Fake Coins: राजधानी में 20 रुपये के नकली सिक्के बनाने और सप्लाई करने वाले बड़े गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मुंडका मेट्रो स्टेशन के पास एक कार से करीब एक लाख रुपये की कीमत के नकली सिक्के बरामद किए गए हैं।

20 Coins

नकली सिक्कों का जखीरा (फोटो साभार- TNN)

कार से 5000 नकली सिक्के बरामद

क्राइम ब्रांच को 8 सितंबर 2026 को सूचना मिली थी कि पारस जैन नाम का व्यक्ति मुंडका इंडस्ट्रियल एरिया मेट्रो स्टेशन के पास सफेद टोयोटा इटियॉस कार से नकली सिक्कों की खेप लेकर आने वाला है। सूचना पर इंस्पेक्टर आशीष शर्मा की टीम ने घेराबंदी कर HR-26-EW-3688 नंबर की कार को रोका। तलाशी में पिछली सीट पर रखे काले लैपटॉप बैग और बोरियों में 50 पैकेट मिले। हर पैकेट में 100 सिक्के थे। कुल 5,000 नकली सिक्के मिले, जिनकी कीमत 1 लाख रुपये है।

End of Feed