Delhi School Fees: निजी स्कूलों की फीस पर शिकंजा; दिल्ली सरकार करेगी बड़े स्तर पर ऑडिट

यह पूरी प्रक्रिया Directorate of Education की निगरानी में होगी। ऑडिट के बाद हर स्कूल की अलग-अलग रिपोर्ट बनेगी। अगर किसी स्कूल में गड़बड़ी पाई गई, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है।

दिल्ली सरकार ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस और वित्तीय गड़बड़ियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने फैसला किया है कि अब निजी स्कूलों के खातों की गहराई से जांच (ऑडिट) कराई जाएगी। माता-पिता की लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई निजी स्कूल जरूरत से ज्यादा फीस वसूल रहे हैं।

Delhi private school fees

फाइल फोटो

वो पैसों का सही हिसाब नहीं दे रहे। इसी वजह से दिल्ली सरकार ने यह निर्णय लिया है।

End of Feed