Rajasthan Urban Local Body Elections: वोटों की गिनती जारी, BJP-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला, कौन कहां आगे?

राज्य में 2028 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इन निकाय चुनावों को राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टीऔर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है।

Rajasthan urban local body election Results: राजस्थान में 309 नगरीय निकायों के पार्षदों के पदों के लिए सोमवार सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मतगणना केंद्रों के अंदर और बाहर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है। राज्य में 2028 में होने वाले आगामी विधानसभा चुनावों से पहले इन निकाय चुनावों को राज्य की सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टीऔर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस के लिए एक महत्वपूर्ण राजनीतिक परीक्षा के रूप में देखा जा रहा है। 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगर पालिकाओं के नतीजे आ रहे हैं। जानिए अपडेट-

rajashtan polls

राजस्थान स्थानीय निकाय चुनाव नतीजे आज आ रहे हैं

  • 47 नगर परिषद में से 28 के आए रुझान
  • 15 में भाजपा 13 में कांग्रेस आगे

  • 252 में से 234 नगर पालिका के आए रुझान
  • 119 में बीजेपी 100 में कांग्रेस 15 में अन्य आगे

End of Feed