दतिया उपचुनाव नतीजे से ठीक पहले बड़ा ट्विस्ट, कांग्रेस ने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी से निकाला, कहा- 2028 में दिखाऊंगा अपनी ताकत

निलंबन की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेंद्र भारती ने कहा कि इस फैसले से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा की एक साजिश है

Rajendra Bharti News: मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव के नतीजों से ठीक कुछ घंटे पहले एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। कांग्रेस पार्टी ने अपने पूर्व विधायक राजेंद्र भारती को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस द्वारा जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रविवार (2 अगस्त) देर रात राजेंद्र भारती को प्राथमिक सदस्यता से सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। बता दें कि आजमध्य प्रदेश की अहम मानी जाने वाली दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का नतीजा घोषित किया जाएगा। पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती को एक मामले में सजा मिलने के बाद उन्हें अयोग्य घोषित किए जाने से यहां उपचुनाव हुआ था। दतिया में मुख्य मुकाबला बीजेपी के आशुतोष तिवारी और कांग्रेस के घनश्याम सिंह के बीच है।

Rajendra Bharti

राजेंद्र भारती कांग्रेस से निकाले गए

पूर्व विधायक भारती का आरोप

निलंबन की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए राजेंद्र भारती ने कहा कि इस फैसले से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि यह पूरी कार्रवाई भाजपा के वरिष्ठ नेता नरोत्तम मिश्रा की एक साजिश है और कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने नरोत्तम मिश्रा के साथ मिलकर यह चुनाव लड़ा है। भारती ने कहा कि वह 2028 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में अपनी ताकत दिखाएंगे।

End of Feed