पुलिस मंथन 2025 में सीएम योगी का निर्देश; धर्मांतरण रैकेट और साइबर अपराधओं पर सख्ती जरूरी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘पुलिस मंथन’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन–2025 के समापन अवसर पर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को सोशल मीडिया, साइबर अपराध और आतंकवाद जैसी चुनौतियों पर कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने गो-तस्करी, धार्मिक कन्वर्जन और संगठित अपराधों के खिलाफ प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया।

Police Manthan 2025: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में रविवार को ‘पुलिस मंथन’ वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सम्मेलन–2025 के दूसरे दिन प्रदेश की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया। समापन सत्र को संबोधित करते हुए उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सोशल मीडिया और साइबर अपराधों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून-व्यवस्था, जातीय सौहार्द और धार्मिक एकता को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाए।

CM Yogi Emphasizes Strengthening Law and Order and Cybersecurity at ‘Police Manthan’ 2025

सीएम योगी ने ‘पुलिस मंथन’ 2025 में कानून व्यवस्था और साइबर सुरक्षा को मजबूत करने पर दिया जोर

सीएम योगी ने यह भी निर्देश दिया कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल की ओर से संभावित आतंकी गतिविधियों और नशीले पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए सीमा सुरक्षा तंत्र और आतंकवाद-निरोधक इकाइयों को आधुनिक तकनीक से सुदृढ़ किया जाए। इसके साथ ही योगी आदित्यनाथ ने गो-तस्करी और धर्मांतरण से जुड़े संगठित गिरोहों के खिलाफ सख्त और प्रभावी कार्रवाई करने पर भी जोर दिया। सोशल मीडिया के दुरुपयोग, दुष्प्रचार, डीपफेक, डार्कवेब, साइबर अपराध एवं आतंकी नेटवर्क जैसी चुनौतियों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए पुलिस एवं इंटेलिजेंस तंत्र को निर्देशित किया कि सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था, जातीय एवं धार्मिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले किसी भी आपत्तिजनक कंटेंट पर तत्काल संज्ञान लेकर त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

End of Feed