काशी में CM योगी ने सोमनाथ के जल से किया अभिषेक, राज्यपाल रहीं मौजूद; आज दिल्ली दौरा भी प्रस्तावित

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वाराणसी में सोमनाथ मंदिर के जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ पूजा-अर्चना की। आज योगी का दिल्ली दौरा भी होने वाला है।

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज एक विशेष आध्यात्मिक और प्रशासनिक यात्रा पर हैं। मुख्यमंत्री ने आज सुबह वाराणसी में बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई, जिसके बाद वे बागपत और देश की राजधानी दिल्ली के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके इस सघन दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए हैं।

yogi in kashi

मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने की पूजा अर्चना

काशी विश्वनाथ धाम में सोमनाथ का संगम

आज सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने धर्म नगरी काशी में बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। इस दौरान एक बेहद खास और आध्यात्मिक संयोग देखने को मिला। सीएम योगी और राज्यपाल ने गुजरात के प्रसिद्ध सोमनाथ मंदिर से लाए गए पवित्र जल से बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक किया। यह आयोजन ठीक उसी समय हुआ जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के सोमनाथ में 'सोमनाथ संकल्प महोत्सव' में शामिल हो रहे थे। काशी और सोमनाथ के इस मिलन को 'अटूट आस्था की गौरव गाथा' के रूप में देखा जा रहा है। विश्वनाथ मंदिर जाने से पहले मुख्यमंत्री ने परंपरा का निर्वहन करते हुए 'काशी के कोतवाल' बाबा काल भैरव के मंदिर में भी शीश नवाया और उनकी आरती उतारी।

End of Feed