सीएम योगी का अयोध्या दौरा आज, भव्य धार्मिक कार्यक्रम में लेंगे हिस्सा; ऐसा रहेगा शेड्यूल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 29 अप्रैल को अयोध्या के दौरे पर रहेंगे, जहां वे कई महत्वपूर्ण धार्मिक और आधिकारिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे रामलला के दर्शन और हनुमानगढ़ी के पूजन सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों पर जाएंगे। पूरा दौरा लगभग 1 घंटे 45 मिनट का रहेगा, जिसमें वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज यानी बुधवार 29 अप्रैल को अयोध्या का दौरा करेंगे, जहां वे कई धार्मिक और आधिकारिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शाम 4:10 बजे हेलीकॉप्टर के जरिए राम कथा पार्क स्थित हेलीपैड पर पहुंचेंगे। इसके बाद वे लगभग 4:30 बजे हनुमानगढ़ी के दर्शन करेंगे और फिर 4:35 बजे रामलला के दरबार में पहुंचकर पूजन-अर्चना करेंगे। रामलला के दर्शन के बाद मुख्यमंत्री 4:45 बजे शिव मंदिर पहुंचेंगे, जहां वे मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे।

CM Yogi Adityanath Ayodhya Visit (Photo: ANI/PTI)

सीएम योगी का अयोध्या दौरा (Photo: ANI/PTI)

कितने घंटें का होगा पूरा दौरा?

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री राम मंदिर परिसर में उपस्थित करीब 800 अतिथियों को संबोधित भी करेंगे। शाम 5:45 बजे वे राम जन्मभूमि परिसर से राम कथा पार्क हेलीपैड के लिए रवाना होंगे और वहां से राजधानी के लिए प्रस्थान करेंगे। पूरा दौरा लगभग 1 घंटे 45 मिनट का रहेगा, ऐसे में राम नगरी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

End of Feed