‘इनसे देश को उम्मीद करना छोड़ देना चाहिए’, मां के अपमान पर राहुल गांधी पर CM योगी का तीखा बयान, हामिद अंसारी को भी घेरा

योगी आदित्यनाथ ने राहुल गांधी के इंदौर में हुए छात्रों की गूंज कार्यक्रम का जिक्र करते हुए जमकर घेरा। सीएम ने कहा कि आप लोगों ने कल एक और वीडियो देखा होगा। कांग्रेस के युवराज ने भी कल अपने झूठ की गूंज में जिस प्रकार का आचरण किया, वह पूरी नारी शक्ति का अपमान है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘उत्कर्ष नारी सम्मान’ समारोह में संबोधित करते हुए भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की अवधारणा पर बात की। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयानों को लेकर भी निशाना साधा।

योगी आदित्यनाथ ने बोला राहुल गांधी और हामिद अंसारी पर हमला।

योगी आदित्यनाथ ने बोला राहुल गांधी और हामिद अंसारी पर हमला। (फोटो- pti)

ग्रेटर नोएडा में आयोजित ‘उत्कर्ष नारी सम्मान, युवा स्वाभिमान, प्रेरणा विमर्श-2026’ के समापन समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने वेदों और उपनिषदों में लिखी हुई उक्तियों का जिक्र करते हुए भारत के मूल भाव पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि भारत इसलिए भारत है, क्योंकि भारत की आत्मा सनातन धर्म में बसती है। सीएम योगी ने कहा कि भारत दुनिया में सेक्युलर स्टेट के रूप में इसलिए है, क्योंकि भारत सनातन धर्मावलंबी है। यहां की बहुसंख्यक जनता अपनी इस परंपरा पर गौरव की अनुभूति करती है। वह अपनी ऋषि परंपरा, अपने पूर्वजों, अपने इष्ट और देवी-देवताओं, अवतारों की परंपरा, अपने तीर्थों और अपनी विरासत पर गर्व करती है।

End of Feed