CM योगी आदित्यनाथ बोले - 9 वर्षों में सुरक्षा, विकास, रोजगार और सुशासन का मॉडल स्थापित किया

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में 'नव निर्माण के 9 वर्ष' पुस्तक का विमोचन करते हुए पिछले 9 वर्षों में विकास की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार के तहत राज्य में सुरक्षा, निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार में बड़ा बदलाव आया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन के 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में 'नव निर्माण के 9 वर्ष' पुस्तक का विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि 25 करोड़ लोगों के सामूहिक प्रयास और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने राज्य में आगे पॉजिटिव बदलावों के लिए डबल इंजन सरकार की नीतियों, पार्टी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, जनप्रतिनिधियों की सेवा भावना और जनता जनार्दन के सहयोग को जिम्मेदार बताया।

CM Yogi Adityanath speaking

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गिनाई 9 सालों की उपलब्धियां

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उनकी विजनरी नेतृत्व क्षमता के तहत डबल इंजन सरकार ने उत्तर प्रदेश को एक नई पहचान दी है। उन्होंने बताया कि पिछले 9 वर्षों में राज्य ने सुरक्षा, निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोजगार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।

End of Feed