मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज गाजियाबाद दौरा, MLC चुनाव के लिए साधेंगे शिक्षक और स्नातक मतदाता

CM Yogi Ghaziabad Visit Today: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज गाजियाबाद दौरा है। वह इंदिरापुरम में 40 एमएलडी क्षमता वाले टर्शियरी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करेंगे और MLC चुनाव को लेकर डासना में सम्मेलन संबोधित करेंगे। इससे पहले मुख्यमंत्री आज आगरा भी जाएंगे।

CM Yogi Visit Today: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार (16 अक्टूबर) को गाजियाबाद के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपने इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री विकास परियोजनाओं के निरीक्षण के साथ-साथ आगामी MLC चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सम्मेलन में भी प्रतिभाग करेंगे।

yogi visit agra ghaziabad

आगरा से होकर गाजियाबाद जाएंगे सीएम (फाइल फोटो)

2:10 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे सीएम योगी

तय कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:10 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। हिंडन एयरपोर्ट से वे सीधे इंदिरापुरम जाएंगे, जहां वे 40 एमएलडी (MLD) क्षमता वाले टर्शियरी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (TSTP) का निरीक्षण करेंगे। करीब 320 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस अत्याधुनिक प्लांट में सीवेज के पानी को ट्रीट करके औद्योगिक इस्तेमाल के योग्य बनाया जाता है। वर्तमान में इस प्लांट के जरिए क्षेत्र की लगभग 1,200 औद्योगिक इकाइयों को शोधित जल की निर्बाध आपूर्ति की जा रही है।

End of Feed