Ayodhya News: आज अयोध्या दौरे पर CM योगी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को देंगे नियुक्ति पत्र, रामलला के करेंगे दर्शन

CM Yogi Ayodhya Visit Today News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे। वह जीआईसी मैदान में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान समारोह में शामिल होकर नियुक्ति पत्र देंगे। सीएम विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

CM Yogi Ayodhya Visit Today News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे। करीब तीन घंटे के अपने इस प्रवास के दौरान सीएम कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे जीआईसी मैदान में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के सम्मान समारोह में शामिल होंगे। सीएम आज कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए हैं, साथ ही शहर में रूट डायवर्जन भी लागू किया गया है।

cm yogi

आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ (File Photo)

सात जिलों के 12 हजार प्रतिभागी होंगे शामिल

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में अयोध्या समेत सात जिलों से प्रतिभागियों के पहुंचने की तैयारी है। अयोध्या के अलावा अंबेडकरनगर, अमेठी, बाराबंकी, सुल्तानपुर, बस्ती और गोंडा से बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं कार्यक्रम में शामिल होंगी। हर जिले से लगभग दो-दो हजार यानी कुल करीब 12 हजार प्रतिभागी इस भव्य समारोह में शामिल होंगे। मंगलवार दोपहर 2:50 बजे सीएम योगी GIC मैदान पहुंचेंगे। इस दौरान वे नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र देंगे। इसके अलावा मेधावी बच्चों, उत्कृष्ट अधीक्षिकाओं समेत पोषण, शिक्षा और महिला कल्याण के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

End of Feed