महिला आरक्षण बिल को लेकर CM योगी का विपक्ष पर करारा हमला, बोले- बिल रोकना नारी शक्ति के खिलाफ साजिश, INDI गठबंधन ने किया पाप

CM Yogi: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने महिला आरक्षण संशोधन बिल गिरने पर विपक्ष को 'नारी विरोधी' बताया है। उन्होंने इसे देश की महिलाओं के खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया।

Yogi Adityanath: लोकसभा में 131वें संविधान संशोधन विधेयक के गिरने के बाद भारतीय राजनीति में जुबानी जंग तेज हो गई है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए इसे 'नारी विरोधी' कृत्य और देश की आधी आबादी के खिलाफ एक बड़ी साजिश करार दिया है।

cm yogi on women reservation bill failure

लखनऊ में योगी आदित्यनाथ ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस

"विपक्ष के इस 'पाप' को माफ नहीं करेंगी महिलाएं"

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि महिला आरक्षण कानून में संशोधन को रोकना विपक्ष की सोची-समझी साजिश है। उन्होंने कांग्रेस और 'INDI' गठबंधन के घटक दलों, सपा, राजद, टीएमसी और डीएमके को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "विपक्ष का यह आचरण महिला विरोधी है। देश की महिलाएं इस अपमान को कभी माफ नहीं करेंगी।" सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा राष्ट्र और समाज के हित में उठाए गए हर कदम को रोकना विपक्ष का स्वभाव बन गया है। उन्होंने इसे नारी शक्ति के सशक्तिकरण के रास्ते में एक बड़ा रोड़ा बताया।

End of Feed