Rudrapur News: पदयात्रा में कांग्रेस पर बरसे CM धामी, SIR और न्याय यात्रा को लेकर कही ये बात

Rudrapur News: रुद्रपुर में लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर भ्रम और नकारात्मक राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने SIR और न्याय यात्रा पर भी टिप्पणी की।

Rudrapur News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज यानी मंगलवार 3 नवंबर को रुद्रपुर के गांधी पार्क में आयोजित 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' कार्यक्रम और पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान उनके साथ भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह भ्रम, अराजकता और नकारात्मकता की राजनीति कर रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने की अपील की।

Pushkar singh dhami rudrapur rally

CM पुष्कर सिंह धामी ने SIR के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा

पदयात्रा में लोकतंत्र की मजबूती, सुशासन और जनहित से जुड़े संकल्पों को प्रमुखता दी गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और मुख्यमंत्री का स्वागत किया। भाजपा की तरफ से इसे अराजकता और नकारात्मक राजनीति के खिलाफ जनजागरण अभियान बताया गया।

End of Feed