Uttarakhand: मुख्यमंत्री धामी ने आपदा प्रभावित लक्सर का किया दौरा; राहत कार्यों में तेजी के दिए निर्देश

उत्तराखंड में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र का दौरा किया। ट्रैक्टर के माध्यम से जलमग्न इलाकों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात कर हालात की जानकारी ली।

CM Dhami Laksar Visit: उत्तराखंड में हो रही भारी बारिश और इससे उत्पन्न प्राकृतिक आपदा की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को हरिद्वार जिले के लक्सर क्षेत्र का दौरा किया। जलमग्न इलाकों की कठिन परिस्थितियों के बावजूद मुख्यमंत्री ने ट्रैक्टर के माध्यम से प्रभावित गांवों का स्थलीय निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली।

राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी

मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन अधिकारियों को राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि राहत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभावितों की सुरक्षा, आवास, भोजन और स्वास्थ्य सेवाओं की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस कठिन समय में हर पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।

End of Feed