Uttarakhand: गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग-कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारी, खुद वाटर स्पोर्ट्स के रोमांच में उतरे CM धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का जायजा लिया। सीएम ने खुद वाटर स्पोर्ट्स का अनुभव लिया और कहा कि इससे राज्य एडवेंचर खेलों का हब बनेगा।

उत्तराखंड को साहसिक खेलों और वैश्विक पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार लगी हुई है। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज ऊधम सिंह नगर जनपद के गदरपुर क्षेत्र का दौरा किया। यहां आयोजित होने वाली आगामी अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का उन्होंने खुद ग्राउंड जीरो पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और पूरी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर खिलाड़ियों के लिए दी जाने वाली सुविधाएं, सुरक्षा व्यवस्था, तकनीकी प्रबंध, आवागमन (ट्रांसपोर्ट), ठहरने की व्यवस्था और अन्य आवश्यक तैयारियों को देखा।

CM Pushkar Singh Dhami Gadarpur visit

वॉटर स्पोर्ट्स की तैयारियों का जायजा लेते CM धामी

तैयारियों में न हो कोई कमी, आपसी तालमेल से काम करें विभाग: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आयोजन से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय स्तर की इस बड़ी प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप और समय सीमा के भीतर पूरी हो जानी चाहिए।

End of Feed