जनजाति गौरव सप्ताह: भगवान बिरसा मुंडा को CM मोहन यादव ने किया नमन, बोले- उनके बलिदान को सदैव याद रखेगा देश

Birsa Munda Jayanti: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर संस्कारधानी जबलपुर को 133 करोड़ की लागत के 5 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनजातीय समाज के समाजसेवियों और प्रतिभाओं का भी सम्मान किया।

Birsa Munda Jayanti: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 नवंबर को जबलपुर पहुंचे। उन्होंने यहां गैरिसन ग्राउंड में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर "जनजाति गौरव सप्ताह" अंतर्गत आयोजित समारोह में सहभागिता की। उन्होंने देश के महान क्रांतिकारी, जननायक और धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया। इस मौके पर उन्होंने जनजातीय धर्मगुरुओं को सम्मानित किया और पुष्प वर्षा कर कार्यक्रम में उपस्थित जनता का अभिनंदन किया।

MP

बिरसा मुंडा जयंती

जबलपुर के गैरिसन ग्राउंड में भव्य कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर संस्कारधानी जबलपुर को 133 करोड़ की लागत के 5 विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जनजातीय समाज के समाजसेवियों और प्रतिभाओं का भी सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ भी वितरित किए गए। इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा को जितने अलंकरण दिए जाएं कम हैं। उन्होंने अपने 25 वर्ष के छोटे से जीवन काल में स्वदेश, स्वधर्म, स्वाभिमान और समाज में अनुशासन को विशेष महत्व दिया। देश उनके अमर बलिदान को सदैव स्मरण रखेगा।

End of Feed