CM मान ने धूरी में छठ महापर्व समारोह में की शिरकत, कहा- हमारा रिश्ता विश्वास और भाईचारे की भावना पर आधारित

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बिहार और पूर्वांचल से आकर पंजाब में बसे लोगों के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्रवासी भाई-बहन कृषि, उद्योग, व्यापार और निर्माण सहित कई क्षेत्रों में अपनी मेहनत और लगन से राज्य की तरक्की में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन लोगों के साथ पंजाब का रिश्ता केवल रोजगार तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक साझेदारी, प्रेम, विश्वास और भाईचारे पर आधारित है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रविवार को धूरी में आयोजित छठ महापर्व समारोह में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख, समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब की पहचान उसकी एकता, सांप्रदायिक सद्भावना और आपसी भाईचारे की भावना से है। जब अलग-अलग समुदायों के लोग एक-दूसरे के त्योहार मिल-जुलकर मनाते हैं, तो आपसी सम्मान और विश्वास का रिश्ता और मजबूत होता है।

CM मान ने छठ महापर्व समारोह में की शिरकत

CM मान ने छठ महापर्व समारोह में की शिरकत

समारोह को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने कहा कि पूरे पंजाब में हजारों लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ छठ महापर्व मना रहे हैं। उन्होंने छठी मैया और सूर्य देव से सभी के जीवन में शांति, स्वास्थ्य और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं है, बल्कि यह आस्था, अनुशासन और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक भी है।

End of Feed