यूपी में 6 महीने में 1 लाख से ज्यादा सरकारी नौकरियां, सीएम योगी का बड़ा ऐलान; अखिलेश-शिवपाल को भी घेरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी भर्तियों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि पिछले करीब साढ़े नौ वर्षों में साढ़े नौ लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। अब अगले छह महीने के दौरान एक लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी सेवा में शामिल करने की तैयारी है।

उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने राजधानी लखनऊ में एक नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में कहा कि आने वाले छह महीनों में प्रदेश के एक लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। लोकभवन में हुए इस कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग सरकारी विभागों में चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिए गए। इनका चयन उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) और उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रक्रियाओं के जरिए हुआ है। 818 चयनित अभ्यर्थियों में आयुष विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं, कौशल विकास और उद्योग विभाग से जुड़े पद शामिल हैं।

yogi adityanath

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ। (फोटो- PTI)

छह महीने में जारी होंगे एक लाख से ज्यादा नियुक्ति पत्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सरकारी भर्तियों का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने दावा किया कि पिछले करीब साढ़े नौ वर्षों में साढ़े नौ लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके हैं। अब अगले छह महीने के दौरान एक लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी सेवा में शामिल करने की तैयारी है। सीएम योगी ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध तरीके से पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है। उनके मुताबिक आयोग और भर्ती बोर्ड राजनीतिक हस्तक्षेप से अलग रहकर परीक्षाएं करा रहे हैं और चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने का प्रयास किया जा रहा है।

End of Feed