जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मचैल माता यात्रा मार्ग पर फटा बादल, हर तरफ तबाही का मंजर; दो जवानों समेत 46 लोगों की मौत

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में मौजूद हर्षिल वैली में बादल फटने की घटना की यादें अब भी ताजा हैं। वहां पर अब भी स्थानीय लोगों को बचाने की कोशिशें जारी हैं। इस बीच जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटने की घटना सामने आई है। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना में सीआईएसएफ के दो जवानों समेत कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई।

Kishtwar Cloudburst: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में आज यानी गुरुवार 14 अगस्त को बादल फटने की खबर है। किश्तवाड़ में मचैल माता यात्रा मार्ग में बादल फटने से कई यात्रियों के फंसे होने की भी खबर है। बादल फटने के बाद यहां फ्लैश फ्लड आया, जिससे वहां चीख-पुकार और अफरातफरी मच गई। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना में सीआईएसएफ के दो जवानों समेत कम से कम 46 लोगों की मौत हो गई, साथ ही साथ 167 लोगों को बचाया गया।

kishtwar cloudburst

जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में बादल फटा

शुरुआती खबरों के अनुसार बादल फटने के बाद आए फ्लैश फ्लड में कई लोगों के लापता होने की बात कही जा रही थी। लेकिन तुरंत आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी। एक आंकलन के अनुसार यहां 200-300 लोगों के फंसे हो सकते हैं। जैसे-जैसे किश्तवाड़ से जानकारी आएगी, हम आपको वहां के ताजा हालात से अवगत कराएंगे।

End of Feed