Ayodhya News: नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान, एक साल में स्वच्छतम नगरी बनेगी अयोध्या; 800 सफाई मित्रों की तैनाती

  • Agency by: Agency
  • Updated Jan 12, 2024, 01:40 PM IST

Ayodhya News: अयोध्या को संवारने का कार्यक्रम तेज गति पकड़े हुए है। अयोध्या को न केवल देश की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित किया जा रहा है, बल्कि इसे देश का स्वच्छतम शहर बनाने का संकल्प भी लिया गया है। जिसके लिए 800 सफाई मित्रों की तैनाती के साथ ही सभी वार्डों को गंदगी मुक्त बनाने की मुहिम छेड़ दी गई है।

Ayodhya News: 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के साथ अयोध्या को संवारने का कार्यक्रम तेज गति पकड़े हुए है। अयोध्या को न केवल देश की सांस्कृतिक राजधानी के तौर पर विकसित किया जा रहा है, बल्कि इसे देश का स्वच्छतम शहर बनाने का संकल्प भी लिया गया है। 800 सफाई मित्रों की तैनाती के साथ ही सभी वार्डों को गंदगी मुक्त बनाने की मुहिम छेड़ दी गई है।

Ayodhya News

स्वच्छतम नगरी बनेगी अयोध्या

नगर विकास के एक अधिकारी ने बताया कि अयोध्या नगर निगम शहर के सभी वार्डों को गंदगी मुक्त बनाने के लिए विभिन्न अभियानों व प्रक्रियाओं का सहारा लिया जाएगा। इसके लिए एजेंसी, नॉन प्रॉफिट ग्रुप्स (एनजीओ), स्वयं सेवी संस्थानों (एसएचजी) व प्रोप्राइटरशिप फर्म के माध्यम से वेस्ट मैनेजमेंट, क्षमता निर्माण, हेल्थ हाइजीन, जागरूकता तथा स्वच्छता की प्रक्रियाओं को बढ़ावा दिया जा रहा है। इनके जरिए बल्क वेस्ट जेनरेशन वाले स्थानों को चिह्नित कर वेस्ट मैनेजमेंट प्रैक्टिसेज को लागू करते हुए कूड़ा के निपटारे का मार्ग प्रशस्त किया जाएगा।

End of Feed