दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट को लेकर बदला ट्रैफिक प्लान! रेलवे स्टेशन-एयरपोर्ट जाने वाले रहें अलर्ट; 30 रास्तों पर डायवर्जन

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, सीजेपी प्रोटेस्ट के दौरान करीब 30 रास्तों पर यातायात डायवर्जन रहेगा। खासकर, नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, अंतरराज्यीय बस टर्मिनल (ISBT) या एयरपोर्ट जाने वाले लोग समय से पहले चलने की सलाह दी गई है।

दिल्ली : दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन को लेकर हाई अलर्ट जारी है। माना जा रहा है कि बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे, जिससे निपटने के लिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए हैं। 58 मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला किया गया है। वहीं, राजधानी के कई इलाकों में यातायात प्रभावित हो सकता है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, जरूरत के मुताबिक सुबह 6 बजे से ट्रैफिक डायवर्जन लागू किए जाएंगे। पुलिस ने लोगों को नई दिल्ली और मध्य दिल्ली से होकर रेलवे स्टेशन, आईएसबीटी और एयरपोर्ट जाने के दौरान अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी है।

CJP Protest Delhi Traffic Advisory

दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि जंतर मंतर, कनॉट प्लेस, विजय चौक, संसद मार्ग समेत संबंधित स्थानों और उनके आसपास की सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रह सकती है। यातायात प्रबंधन के लिए मौके की स्थिति के आधार पर प्रतिबंध लगाए जाएंगे या उनमें ढील दी जाएगी।

End of Feed