Mumbai News: CJP का मुंबई प्रोटेस्ट फ्लॉप? आजाद मैदान में लगभग 2 दर्जन लोग ही पहुंचे

Mumbai News: मुंबई के आजाद मैदान में CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन में आज लगभघ दो दर्जन लोग ही नजर आए। CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और अपने दो नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में CJP ने यह कार्यक्रम आयोजित किया था।

Mumbai News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और सौरभ दास व आशुतोष रंका की गिरफ्तारी के खिलाफ आज आज मुंबई में CJP का प्रदर्शन था। मुंबई के आजाद मैदान में आयोजित CJP के ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन में बेहद काफी कम लोग नजर आए। सुबह 10 बजे शुरू हुए इस प्रदर्शन में लगभग दो दर्जन प्रदर्शनकारी ही दिखाई दिए। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या CJP को मुंबई में पहले जैसा जनसमर्थन नहीं मिल रहा है?

CJP Mumbai Protest Azad Maidan.

मुंबई में CJP के प्रोटेस्ट में बड़ी कम संख्या में लोग पहुंचे

CJP ने इस प्रदर्शन का ऐलान किया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस ने संगठन को आजाद मैदान में प्रदर्शन की अनुमति दी। प्रदर्शनकारियों के मुताबिक, कार्यक्रम का मकसद ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाने के साथ CJP नेता सौरभ दास और आशुतोष रंका की गिरफ्तारी का विरोध करना था।

End of Feed