दिल्ली पुलिस की प्रिवेंटिव कस्टडी में सौरव दास, आशुतोष रांका-आंजिक्य शिंदे, लाए जा सकते हैं मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन

दिल्ली के जंतर-मंतर मामले में पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को गिरफ्तार किया है। CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह के मुताबिक, तीनों को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया और सुबह SCM कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Delhi News: दिल्ली के जंतर-मंतर मामले में पुलिस ने सौरव दास, आशुतोष रांका और अजिंक्य शिंदे को प्रिवेंटिव कस्टडी में लिया है। इन तीनों को मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन लाया जा सकता है। वहीं, CJP की लीगल हेड रत्ना सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा कि उन्हें एससीएम (SCM) कोर्ट में पेश किया जाएगा। वहीं, दिल्ली पुलिस का कहना है कि तीनों को प्रिवेंटिव अरेस्ट किया गया है।

cjp ratna singh

दिल्ली पुलिस की कार्रवाई पर CJP लीगल हेड रत्ना सिंह ने उठाए सवाल

रात 3 बजे निजी वैन से थाने लाए गए

रत्ना सिंह ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि तीनों को रात करीब 3 बजे एक निजी वैन से संसद मार्ग पुलिस स्टेशन लाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि देर रात तक तीनों को अपने वकीलों से मिलने की भी अनुमति नहीं दी गई।

End of Feed