भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर फरिश्ता बने CISF जवान, CPR देकर बचाई शख्स की जान

भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर तैनात CISF जवानों ने फरिश्ता बनकर एक शख्स की जान बचाई। एयरपोर्ट परिसर में आईएलएचबीएस का एक स्टाफ अचानक बेहोश होकर गिर गया।। तभी जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए CPR देकर उसकी जान बचाई। जिसके बाद एंबुलेंस से हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर है।

Bhubaneswar News: भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने अपनी सतर्कता और दक्षता का शानदार परिचय देते हुए एक व्यक्ति की जान बचाई। यह घटना एयरपोर्ट के ओओजी स्क्रीनिंग प्वाइंट पर उस समय घटी, जब आईएलएचबीएस का एक स्टाफ अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। ड्यूटी पर तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने स्थिति की गंभीरता को तुरंत समझते हुए बिना समय गंवाए सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) देना शुरू किया। सीपीआर दिए जाने के कुछ समय बाद व्यक्ति को होश आ गया, जिसके बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली।

AI

AI Image

पीड़ित की हालत अब स्थिर

पीड़ित को प्राथमिक उपचार के बाद आगे के लिए इलाज के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) की एंबुलेंस के जरिए कैपिटल हॉस्पिटल भेजा गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। इस पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन में सीटी/जीडी डिंपल कुमार ने त्वरित निर्णय और साहस का परिचय दिया। उन्हें एचसी/जीडी डीपी गुप्ता का सहयोग मिला। दोनों जवानों की सूझबूझ और फुर्ती से एक अमूल्य जीवन को बचाया जा सका। मौके पर मौजूद एक डॉक्टर ने सीआईएसएफ कर्मियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए इसे उच्च स्तर की पेशेवर क्षमता और प्रभावी आपातकालीन प्रतिक्रिया का उदाहरण बताया। इस साहसिक कार्य के लिए जवानों की व्यापक रूप से प्रशंसा की जा रही है।

End of Feed