Patna News: युवाओं पर बल प्रयोग का समर्थन नहीं करता, लेकिन उपद्रव स्वीकार्य नहीं, कांग्रेस और JNU प्रोफेसर मामले पर भी बोले चिराग

पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने CJP प्रदर्शन, जीतन राम मांझी के बयान और JNU प्रोफेसर विवाद पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कहा, भारत को नेपाल-बांग्लादेश नहीं बनने देंगे।

राजधानी पटना में मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने देश के मौजूदा राजनीतिक हालातों, दिल्ली में चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) प्रदर्शन, केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के विवादित बयान और JNU प्रोफेसर से जुड़े कांग्रेस सांसद के मामले पर बेबाक बयान दिए हैं। चिराग पासवान ने कहा कि कोई भी ताकत भारत के लोकतंत्र को समाप्त नहीं कर सकती और देश को बांग्लादेश या नेपाल जैसी स्थिति में नहीं जाने दिया जाएगा।

chirag paswan statement cjp

कांग्रेस पर हमलावर हुए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान

CJP प्रदर्शन और युवाओं पर पुलिसिया कार्रवाई पर बोले चिराग

दिल्ली में चल रहे CJP के विरोध प्रदर्शन और पुलिस एक्शन पर अपनी बात रखते हुए चिराग पासवान ने कहा कि वे खुद राजनीतिक आंदोलनों की उपज हैं। उन्होंने कहा कि "मेरे पिता और कई बड़े नेता जेपी आंदोलन जैसे विरोध प्रदर्शनों से ही निकलकर राजनेता बने हैं। युवाओं और नागरिकों को लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है।" हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रोटेस्ट की आड़ में अराजकता फैलाने और लगातार सड़कों को जाम करने वाले असामाजिक तत्वों को रोकना भी जरूरी है। युवाओं पर लाठीचार्ज या बल प्रयोग का समर्थन न करते हुए उन्होंने कहा, "मैं युवाओं के ऊपर बल प्रयोग के पक्ष में कभी नहीं हो सकता। लेकिन कल के आंदोलन में कुछ उपद्रवियों द्वारा पुलिस के सामने एक लड़की को पीटने का जो वीडियो सामने आया है, वह निंदनीय है। प्रदर्शन के नाम पर देश में अराजकता का माहौल पैदा करने की सोच को स्वीकार नहीं किया जा सकता।"

End of Feed