Noida में 35 करोड़ की ठगी गिरोह का आरोपी गिरफ्तार, चाइनीज साइबर ठगों से जुड़े हैं तार

गिरोह द्वारा इन बैंक खातों का इस्तेमाल साइबर फ्रॉड से प्राप्त रकम को ट्रांसफर करने में किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि धोखाधड़ी की रकम के बदले आरोपियों को 7 से 10 प्रतिशत तक नकद कमीशन मिलता था, जबकि खाताधारकों को 1 से 3 प्रतिशत के अनुपात में क्रिप्टोकरेंसी दी जाती थी।

नोएडा की थाना साइबर क्राइम पुलिस ने शेयर मार्केट में निवेश कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर देशभर में करीब 35 करोड़ रुपए से अधिक की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के एक अहम आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का संबंध चाइनीज साइबर ठगों से बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी सुधाकर गर्ग को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार किया है।

Chinese cyber criminals gang accused arrested in Noida

सांकेतिक फोटो-Istcok

पुलिस के अनुसार, सूचना के आधार पर सुधाकर गर्ग (उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पर एक पीड़ित से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 12 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस संबंध में 3 दिसंबर को थाना साइबर क्राइम गौतमबुद्धनगर में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी की पहचान इंस्टाग्राम के जरिए राशिद खान उर्फ लकी नामक व्यक्ति से हुई थी। राशिद खान ने सुधाकर गर्ग को जीएसटी फर्म और करंट बैंक खाते खुलवाने के लिए प्रेरित किया और इसके बाद उसे मुंबई बुलाया गया।

End of Feed