यहां असली Balika Vadhu बनी 'आनंदी', माता-पिता, हलवाई, पंडित और घोड़ी-टेंट वाले पर केस दर्ज

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 8 और 9 साल के बच्चों का बाल विवाह मामला सामने आया है। सोशल मीडिया के जरिए मामले का खुलासा हुआ तो अब हरकत में आया प्रशासन।

Child Marriage: बाल विवाह एक कुप्रथा है और इसके खिलाफ सामाजिक स्तर पर कई मुहिम चलाई गई हैं। सरकार ने भी बाल विवाह पर रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद छोटे-छोटे मासूम बच्चों को शादी जैसे जिम्मेदारी के बंधन में बांधने वाले बाज नहीं आ रहे। आज के आधुनिक युग में भी कुछ लोग 16वीं 17वीं सदी की परंपराओं को ढो रहे हैं। बाल विवाह का ताजा मामला मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से सामने आया है।

Balika Vadhu Child Marriage story

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में 8 और 9 साल के बच्चों की शादी से प्रशासन में हड़कंप

प्रशासन की नाक के नीचे हुआ बाल विवाह

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में भोजपुर थाना क्षेत्र के कुशलपुरा गांव में सिर्फ 8 साल की मासूम बच्ची का विवाह 9 साल के बच्चे से कर दिया। यह मामला बिल्कुल वैसा ही है जैसे टीवी सीरियल Balika Vadhu में हुआ था, जिसमें 8 साल की बच्ची की शादी कर दी गई थी। इस मामले में हैरानी की बात ये है कि प्रशासनिक टीम जांच के लिए एक दिन पहले ही गांव में पहुंची थी। इसके बावजूद बाल विवाह की इस घटना को रोका नहीं जा सका।

End of Feed