मन की बात में गूंजा छत्तीसगढ़ का गौरव; सीएम साय ने कहा- यह बदलते बस्तर, प्रदेश की प्रतिभा और विरासत को राष्ट्रीय सम्मान मिलने का क्षण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 134वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के बदलते बस्तर, युवा प्रतिभाओं और राज्य की सांस्कृतिक विरासत को विशेष स्थान मिला। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि अनिमेष कुजूर की उपलब्धि और उनकी संघर्षगाथा देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का संदेश देती है।

Chhattisgarh News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड में छत्तीसगढ़ के बदलते बस्तर और युवाओं की उपलब्धियों को प्रमुखता से स्थान मिला। कार्यक्रम के दौरान अबूझमाड़ का जिक्र करते हुए बताया गया कि जिस क्षेत्र को कभी नक्सल गतिविधियों के लिए जाना जाता था, वहां अब लोग उत्साह के साथ विकास और सकारात्मक बदलाव की नई कहानी लिख रहे हैं।

PM Modi Mann Ki Baat 134 Episode Highlights

छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ में मन की बात कार्यक्रम सुनते दिखे लोग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ के युवा धावक अनिमेष कुजूर और पंजाब के एथलीट गुरविंदर सिंह की सफलता का जिक्र किया जाना राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि हाल के दिनों में पुरुषों की 100 मीटर दौड़ का राष्ट्रीय रिकॉर्ड दो दिनों के भीतर तीन बार टूटा, जो भारतीय खेलों में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जशपुर जिले के एक छोटे से गांव से निकलकर अनिमेष कुजूर ने 10.15 सेकंड में 100 मीटर दौड़ पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया और राष्ट्रमंडल खेल 2026 के लिए क्वालीफाई किया। उनकी यह उपलब्धि न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि पूरे देश के लिए गौरव का विषय है।

End of Feed