दिवाली की रात नदी में गिरी कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, घर लौटते समय हुआ हादसा

छत्तीसगढ़ के राजिम स्थित टीला एनीकट में दिवाली की रात एक कार नदी में गिर गई। हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ में दिवाली के दिन एक दर्दनाक हादसे ने पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। राजिम के टीला एनीकट में एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनके दो बच्चे शामिल हैं। जिस घर में दिवाली की खुशियां मनाने की तैयारी थी, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

Car Accident

नदी में गिरी कार (Times Now Navbharat)

दिवाली मनाने घर लौट रहा था परिवार

जानकारी के मुताबिक, यह हादसा राजिम के टीला एनीकट में हुआ। कार में शीतल साहू, उनकी पत्नी भारती साहू, 19 साल का बेटा विकास और 21 साल की बेटी पुरवा सवार थे। चारों लोग दिवाली मनाने के लिए रायपुर से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान देर रात उनकी कार टीला एनीकट से नीचे नदी में जा गिरी। बताया जा रहा है कि साहू परिवार दिवाली का त्योहार अपने घर पर मनाने के लिए रायपुर से निकला था।

End of Feed