Chhattisgarh News: PM मोदी से मिले CM विष्णुदेव साय, यूरिया प्लांट और AIIA सहित कई मांगें रखीं

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राजनांदगांव के 10500 करोड़ रुपये के यूरिया प्लांट, 461 गांवों को ग्रिड बिजली से जोड़ने और बस्तर में AIIA की स्थापना सहित कई प्रस्तावों पर सहयोग मांगा।

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnu Deo Sai) ने आज यानी शुक्रवार 31 जुलाई को संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास से जुड़े कई प्रस्तावों पर चर्चा की और केंद्र के सामने राजनांदगांव में 10500 करोड़ रुपये की गैस आधारित यूरिया परियोजना और 461 गांवों को स्थायी बिजली ग्रिड से जोड़ने की मांग रखी। यही नहीं, उन्होंने रायपुर या बस्तर में ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (AIIA) की स्थापना के लिए भी सहयोग मांगा।

CM Vishnu dev sai PM Modi

विष्णुदेव साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के सामने बस्तर के विकास का रोडमैप भी रखा। उन्होंने बताया कि ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुहिम’ के जरिए बस्तर संभाग के 5542 गांवों में सरकारी योजनाओं का विस्तार किया जा रहा है। इनके जरिए लगभग 39 लाख लोगों तक राशन, आयुष्मान भारत, जनधन, वनाधिकार और प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का दावा किया गया।

End of Feed