छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी, दंतेवाड़ा में 26 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Chhattisgarh Naxalites Surrendered: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 26 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। इन नक्सलियों में विभिन्न संगठनों में एक्टिव सदस्य शामिल हैं। इन लोगों ने नक्सलवाद की हिंसा, शोषण और जंगल में मुश्किल जीवन से तंग आने के बाद मुख्यधारा में आने का फैसला किया।

Chhattisgarh Naxalites Surrendered: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां 26 नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के सामने सरेंडर किया है। इसमें तीन इनामी माओवादी भी शामिल हैं। नक्सलियों ने दंतेवाड़ा के डीआरजी कार्यलाय में 7 अप्रैल को आत्मसमर्पण किया। जिले में चलाए जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान लोन वर्राटू (अपने घर/गांव वापस लौटो) और छत्तीसगढ़ सरकार के पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया।

Naxalites

सांकेतिक फोटो

इन नक्सलियों पर था इनाम घोषित

अधिकारियों के अनुसार आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से राजेश कश्यप आमदई एरिया जनमिलिशिया का कमांडर था। उसके सिर पर तीन लाख रुपये का इनाम है। अधिकारियों का कहना है कि इसी तरह नक्सली कोसा माड़वी जनताना सरकार का अध्यक्ष था। उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम है। नक्सली छोटू कुंजाम चेतना नाट्य मंच (सीएनएम) का सदस्य था। उसके सिर पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित है।

End of Feed