Kal Ka Mausamm (कल का मौसम कैसा रहेगा) : देशभर के विभिन्न हिस्सों में गर्मी अपने रिकॉर्ड स्तर की ओर बढ़ रही है। स्काईमेट के मुताबिक, मंगलवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर पहुंचेगा, जिससे मौसम में परिवर्तन हो सकता है। इसका असर उत्तर भारत में भी पड़ सकता है, जिससे दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान और हरियाणा-पंजाब में बादलों की आवाजाही शुरू हो सकती है। हालांकि, दिल्ली में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। 7 से 9 अप्रैल तक लू चलने की आशंका है। इसके बाद मौसम नम होने से तापमान में कमी आएगी और 9 से 11 अप्रैल के बीच कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। स्काईमेट के मुताबिक, केरल, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अंडमान निकोबार द्वीप समूह और तमिलनाडु में आकाशीय बिजली गिरने के साथ भारी बारिश का पूर्वानुमान है। इस दौरान आंधी भी परेशान कर सकती है। 9 अप्रैल को असम, मेघालय और बिहार के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। उधर, गुजरात और राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा में तेज लू चलने की अनुमान है।
राजस्थान में कैसा रहेगा मौसम
राजस्थान और गुजरात में तापमान सामान्य से कई डिग्री सेल्सियस अधिक है। राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान वाले शहरों में हैदराबाद (सिंध) 45 डिग्री सेल्सियस, नवाबशाह 47 डिग्री सेल्सियस, रोहरी 45 डिग्री सेल्सियस, सिबी 46 डिग्री सेल्सियस, पैड इदान 46 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंच गया है।
दिल्ली कल का मौसम
राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर के शहरों में अधिकतम तापमान अपने रिकॉर्ड स्तर की ओर जा रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में सोमवार सुबह मौसम गर्म रहा और न्यूनतम तापमान 20.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आईएमडी ने बताया कि दिन में अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है तथा लू के संबंध में ‘येलो’ चेतावनी जारी की गई है।
दिल्ली में कितना प्रदूषण?
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण में कभी गिरावट तो कभी बढ़ोतरी जारी है। एक्यूआई 230 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी में आता है। शून्य से 50 के बीच का एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच का एक्यूआई ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच का एक्यूआई ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच का एक्यूआई ‘खराब’, 301 से 400 के बीच का एक्यूआई ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच का एक्यूआई ‘गंभीर’ माना जाता है।
| शहर का नाम | न्यूनतम तापमान | अधिकतम तापमान |
| दिल्ली | 23 °C | 39 °C |
| मुंबई | 27 °C | 34 °C |
| हैदराबाद | 24 °C | 36 °C |
| चंडीगढ़ | 22 °C | 27 °C |
| लखनऊ | 24 °C | 38 °C |
| पटना | 27 °C | 36 °C |
| कश्मीर | 6 °C | 19 °C |
| शिमला | 11 °C | 26 °C |
| देहरादून | 17 °C | 32 °C |
यूपी में मौसम कल कैसा रहेगा मौसम
यूपी में मौसम के तेवर सख्त हैं। आने वाले दिन में गर्मी का टॉर्चर और भी बढ़ेगा। फिलहाल, राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। लखनऊ, गाजियाबाद, नोएडा, अलीगढ़, बुलंदशहर, हाथरस और फिरोजाबाद में गर्म हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 2 सप्ताह तक गर्मी से राहत की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि, 8 अप्रैल को बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन उससे गर्मी पर असर नहीं पड़ेगा।
