दिल्ली में यमुना के घाटों पर पहले की तरह छठ पूजा होगी। सीएम अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट के जरिए बताया कि सभी अधिकारियों को आदेश दिये गये हैं कि यमुना प्रदूषित ना हो, ये सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे।सभी अधिकारियों को आदेश दिये गये हैं कि यमुना प्रदूषित ना हो, ये सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रबंध किए जाएंगे। बता दें कि नेशनल ग्रीम ट्रिब्यूनल ने छठ पूजा (Chhath2022) को यमुना के तट पर नहीं मनाने का आदेश दिया था। ट्रिब्यूनल के आदेश के पालन में दिल्ली राजस्व विभाग की बैठक में फैसला लिया गया था कि कृत्रिम तालाबों पर छठ पूजा की व्यवस्था की जाएगी। बैठक में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि वो अपने इलाके में कृत्रिम तालाब तैयार करें।
दिल्ली में पहले की तरह छठ पूजा
यमुना के घाटों पर पहले की तरह छठ पूजा मनायी जायेगी। सभी अधिकारियों को आदेश दिये गये हैं कि यमुना प्रदूषित ना हो, ये… t.co/gO4IL1cWsL
— ANI (@ANI) Oct 21, 2022
