MP News: छतरपुर में आधी रात बवाल, मांगों को लेकर उग्र हुए ग्रामीण, SDM दफ्तर पर पथराव के बाद भारी तनाव

मध्य प्रदेश के छतरपुर में केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर बवाल मच गया है। ढोढन गांव के विस्थापित ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर देर रात एसडीएम कार्यालय पर पथराव कर दिया। स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस को वॉटर कैनन और बल प्रयोग का सहारा लेना पड़ा। जानिए क्या हैं ग्रामीणों की मांगें और प्रशासन ने अब तक क्या कार्रवाई की है।

Chhatarpur News: देर रात मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में केन-बेतवा लिंक परियोजना (Ken-Betwa Link Project) से विस्थापित हो रहे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। कल देर रात अपनी मांगों को लेकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई। प्रदर्शनकारियों ने पत्थरबाजी कर दी, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग और वॉटर कैनन का सहारा लेना पड़ा।

Ken Betwa Link Project Protest

पथराव के बाद पुलिस ने वॉटर कैनन के सहारे प्रदर्शनकारियों को पीछे धकेला

देर रात एसडीएम दफ्तर पर हंगामा और पथराव

केन-बेतवा लिंक परियोजना के कारण विस्थापित हो रहे ढोड़न गांव के ग्रामीण कल रात अपनी मांगों को लेकर छतरपुर के एसडीएम कार्यालय पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान स्थिति तब बिगड़ गई जब कुछ ग्रामीण उग्र हो गए और उन्होंने कार्यालय परिसर में पथराव शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि विस्थापन के बदले उन्हें दी जाने वाली सुविधाओं और मुआवजे को लेकर उनकी मांगों को लंबे समय से अनसुना किया जा रहा है।

End of Feed