Weather Update : पंजाब में फिर सताने वाली है गर्मी, चंडीगढ़ समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी

Weather Update : मौसम के निरंतर बदलते हुए मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने इसके पीछे बर्फबारी को वजह बताया। वैज्ञानिकों ने बताया कि जम्‍मू कश्‍मीर स्थित गुलमर्ग समेत कई इलाकों में और उत्‍तराखंड में हिमपात से मौसम बदला है।

Weather Update : बेमौसम बरसात होने के बाद अब पंजाब में एक बार फिर गर्मी बढ़ रही है। मौसम की उथल-पुथल के बीच पंजाब में अधिकतम तापमान 38 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया है, हालांकि पंजाब के शेष जनपदों में 34 से 37 डिग्री तक तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक जा सकता है। वहीं, अगर हरियाणा के मौसम की बात करें तो यहां हिसार में अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानिकोंने 12 मई को पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना जताई है। उनका कहना है कि विक्षोभ का असर 14 मई को दिख सकता है।

Weather Update, Weather Forecast, Weather News Alert

पंजाब में आने वाली है हीटवेव। (प्रतीकात्‍मक फोटो)

देश के कई हिस्‍सों में बर्फबारी

मौसम के निरंतर बदलते हुए मिजाज को लेकर मौसम विभाग ने इसके पीछे बर्फबारी को वजह बताया। वैज्ञानिकों ने बताया कि सोमवार को केलांग (4 सेमी), अटल टनल (3 सेमी), रोहतांग (3 सेमी) और लाहौल स्‍पीति के गोंदला (9.2 सेमी) में बर्फबारी हुई। इसके अलावा मैदानी और कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश होने से न्‍यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बताया गया है क‍ि जम्‍मू कश्‍मीर स्थित गुलमर्ग समेत कई इलाकों में और उत्‍तराखंड में हिमपात से मौसम बदला है।

End of Feed