Valentine Day 2023: चंडीगढ़ का यह गार्डन आपके वैलेंटाइन को बना देगा स्‍पेशल, मिलेगा फिल्‍मी और राजसी माहौल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 9, 2023, 07:45 PM IST

Valentine’s Day 2023: चंडीगढ़ शहर अपनी प्राकृति खूबसूरती और शानदार गार्डन के लिए प्रसिद्ध है। यहां का पिंजौर गार्डन प्राकृति रूप से खूबसूरत होने के साथ ऐतिहासिक भी है। यह गार्डन अपनी इसी खूबसूरती के कारण प्रेमी जोड़ों से लेकर फिल्‍म मेकरों तक को अपनी तरह आकर्षित करता है। वैलेंटाइन पर घूमने के लिए यह एक बेस्‍ट जगह है।

KEY HIGHLIGHTS
  • करीब 100 एकड़ में फैला है पिंजौर गार्डन
  • प्रेमी जोड़ों का पसंदीदा जगह है पिंजौर गार्डन
  • यह जगह घूमने के लिए पूरा दिन पड़ जाएगा कम


Valentine’s Day 2023: पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ शहर को प्राकृति खूबसूरती सौगात में मिली है। यहां पर कई ऐसे खूबसूरत गार्डन मौजूद हैं, जिसकी पहचान देश के साथ विदेश तक में है। यहां का रॉक गार्डन और रोज गार्डन की तरह पिंजौर गार्डन भी वर्ल्‍ड फेमस है। चंडीगढ़-शिमला हाईवे पर मौजूद यह गार्डन प्राकृति रूप से खूबसूरत होने के साथ ऐतिहासिक भी है। यह गार्डन अपनी खूबसूरती के कारण प्रेमी जोड़ों से लेकर फिल्‍म मेकरों तक को अपनी तरह आकर्षित करता है। गार्डन की इस खूबसूरती के बीच क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करने के लिए कपल्‍स दूर-दूर से यहां पहुंचते हैं। इस वैलेंटाइन अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो बगैर सोच पिंजौर गार्डन आ सकते हैं।

Best Tourist Places in Chandigarh

पिंजौर गार्डन में मौजूद एक महल का दृश्‍य

जानें, पिंजौर गार्डन का इतिहास

करीब 100 एकड़ में फैले इस पिंजौर गार्डन को मुगल गार्डन और यादवेंद्र गार्डन के तौर पर भी जाना जाता है। इस गार्डन की खूबसूरती की तरह इसका इतिहास भी दिलचस्प और रोचक है। इस गार्डन का निर्माण औरंगजेब ने 17वीं शताब्दी में शुरू कराया था, लेकिन युद्ध के कारण इसका निर्माण बीच में ही रूक गया। इसके बाद 18वीं शताब्दी के शुरुआती वर्ष में गार्डन का निर्माण दोबारा शुरू हुआ। जिसके बाद इसे मुगल गार्डन नाम मिला। मुगलों का शासन खत्‍म होने के बाद यह गार्डन यहां के राजा के अधीन हो गया। वहीं, आजादी के बाद यहां के महाराज यादवेंद्र सिंह ने इसे वर्ष 1966 में राष्ट्र को समर्पित कर दिया। जिसके बाद इस गार्डन को पर्यटकों के लिए खुला गया।

End of Feed