चंडीगढ़ की दूरी 50 किमी कम कर देगा ये नया एक्सप्रेसवे, बनेगा समय और पैसा बचाने वाला Expressway

एक्सप्रेसवे के साथ विकास को भी रफ्तार मिलती है। यह न सिर्फ यात्रा के समय को घटाते हैं, बल्कि क्षेत्र में रोजगार और विकास की नई बयार भी लेकर आते हैं। NHAI पंजाब में एक और एक्सप्रेसवे बनाने जा रहा है, जिसकी लंबाई तो 110 किमी होगी, लेकिन यह चंडीगढ़ की दूरी 50 किमी कम कर देगा।

देश के सबसे लंबे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai Expressway) से लेकर दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे (Delhi Dehradun Expressway), दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे (Delhi-Amritsar-Katra Expressway) और गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) तक देश को रफ्तार देने के लिए लगातार देश में एक्सप्रेसवे का जाल बिछाया जा रहा है। इन एक्सप्रेसवे को इस तरह से बनाया जा रहा है कि भविष्य किसी तरह की आपात स्थिति में इनका इस्तेमाल विमान उतारने के लिए भी किया जा सके। ऐसा ही एक और एक्सप्रेसवे पंजाब में बनने जा रहा है, जो पंजाब के अलग-अलग हिस्सों को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ से और करीब से जोड़ देगा।

Punjab Expressway.

बनेगा नया एक्सप्रेसवे - सिमट जाएंगी दूरियां

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी NHAI एक ऐसा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट लॉन्च करने जा रहा है, जो पंजाब में पर्यटन उद्योग को पर लगा देगा। इसके तहत 110 किमी लंबा पंजाब एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा। पंजाब एक्सप्रेसवे के बन जाने से पंजाब में विकास को भी नई रफ्तार मिलेगी। इससे चंडीगढ़ तक का सफर और भी आसान और किफायती होने के साथ ही यहां के निवासियों के लिए भी लाभदायक हो जाएगा। इस एक्सप्रेसवे की सबसे बड़ी खास बात यह होगी कि यह चंडीगढ़ की दूरी को 50 किमी तक कम कर देगा। चलिए जानते हैं एक्सप्रेसवे के बारे में सब कुछ -

End of Feed