जालंधर में थार और एक्टिवा में जबरदस्त टक्कर, गाड़ी जलकर राख; एक्टिवा सवार की मौत

पंजाब के जालंधर थार और स्कूटी की भीषण टक्कर एक्टिवा सवार की मौत हो गई। इस टक्कर से थार आग में जलकर राख हो गई।

पंजाब के जालंधर के रामा मंडी से होशियारपुर रोड पर थार और स्कूटी में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि एक्टिवा थार के नीचे दब गई। वहीं, इस टक्कर से थार में आग लग गई। जानकारी के अनुसार घटना में एक्टिवा सवार की मौत हो गई। थार में आग लगने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची दमकल बाकी टीम द्वारा कड़ी में मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

Thar Hit Activa Scooty in Jalandhar

जालंधर में थार एक्टिवा में जबरदस्त टक्कर

पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच शुरू कर चुकी है। लोगों से मिली जानकारी के मुताबिक थार काफी तेज गति से आ रही थी। इसके बाद एक्टिवा के साथ टक्कर होने के बाद वह कई मीटर दूर सड़क पर चालक को घसीट कर ले गई। हादसे में एक्टिवा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं थार बुरी तरह से जलकर राख हो गई।

End of Feed