Mohali: कैब ड्राइवर हत्या मामले में बड़ा खुलासा; पुलिस ने किया आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़; JeM से जुड़े 3 गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए जम्मू-कश्मीर के तीन युवकों को कैब ड्राइवर अनिल कुमार की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने झूठे बहाने से कैब बुक कर ड्राइवर को अगवा किया और हत्या के बाद उसका शव मोहाली क्षेत्र में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और चोरी की गई कार भी बरामद कर ली है।

Jaish-e-Mohammed Terror Module: पंजाब पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद (JeM) से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए जम्मू-कश्मीर के तीन आरोपियों को कैब ड्राइवर अनिल कुमार के अपहरण और हत्या के मामले में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आतंकियों की पहचान साहिल बशीर (19) निवासी लंगेट, हंदवाड़ा (कुपवाड़ा), मुनीश सिंह उर्फ अंश (22) निवासी कोटली गांव (डोडा) और एजाज अहमद खान उर्फ वसीम (22) निवासी मंजपुरा, कलामाबाद के रूप में हुई है।

Big police action in cab driver murder case (Photo: iStock)

कैब ड्राइवर हत्या मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई (फोटो: iStock)

जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई सफेद मारुति स्विफ्ट डिजायर और वारदात में प्रयुक्त .32 बोर की देसी पिस्तौल भी बरामद की है। गौरतलब है कि पीड़ित अनिल कुमार की पत्नी सुधा देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका पति पेशे से टैक्सी चालक था और हर दिन की तरह शुक्रवार सुबह लगभग 8:30 बजे खरड़ से चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के लिए निकला था। इसके बाद उसने कई बार अपने पति को कॉल किया, लेकिन दोनों मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिले।

End of Feed