Chandigarh: चंडीगढ़ में पंजाब रोडवेज की बस से होती थी ड्रग्‍स स्‍मगलिंग, ड्राइवर-कंडक्टर ड्रग्स के साथ गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 05:02 PM IST

Chandigarh: चंडगीढ़ क्राइम ब्रांच ने शहर में ड्रग्‍स स्‍मगलिंग के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पंजाब रोडवेज के एक ड्राइवर और कंडक्‍टर को गिरफ्तार किया है। ये दोनों बस के अंदर ड्रग्‍स छुपाकर जयपुर से चंडीगढ़ लाते और फिर उसे आसपास के शहरों में सप्‍लाई करते। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने 60 किलो भुक्‍की बरामद की है।

KEY HIGHLIGHTS
  • आरोपियों के पास से पुलिस ने बरामद की 60 किलो भुक्‍की
  • आरोपी जयपुर से भुक्‍की लाकर चंडीगढ़ और मोहाली में करते सप्‍लाई
  • आरोपियों से ड्रग के सोर्स और खरीददारों की जानकारी जुटा रही पुलिस


Chandigarh: शहर में ड्रग्‍स स्‍मगलिंग पर लगाम लगाने के लिए चंडीगढ़ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बीते दिन जहां 50 लाख के चरस के साथ दो विदेशी महिलाओं को दबोचा गया था, वहीं अब क्राइम ब्रांच ने पंजाब रोडवेज के एक ड्राइवर और कंडक्‍टर को ड्रग्‍स सप्‍लाई के मामले में गिरफ्तार कर हैरान करने वाला खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ड्राइवर जसवंत सिंह और कंडक्टर गुरप्रीत सिंह एक गिरोह के लिए ड्रग पैडलर्स के तौर पर कार्य करते थे। दोनों लंबे समय से रोडवेज बस के द्वारा चंडीगढ़ और मोहाली में ड्रग्‍स सप्‍लाई करते थे।

Chandigarh_ News

ड्रग्‍स के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर सरकारी बस को भी अपने कब्जे में ले लिया है। आरोपी कंडक्‍टर गुरप्रीत सिंह मोहाली के गांव संगतपुर का रहने वाला है। वहीं, आरोपी ड्राइवर जसवंत संगरूर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 36 थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 15 के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है। पुलिस अब इन दोनों से ड्रग के सोर्स और खरीददारों की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस के अनुसार जल्‍द ही कुछ और आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जाएगी।

End of Feed