Punjab News: सोशल मीडिया पर चीफ जस्टिस के खिलाफ घृणित पोस्ट करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई शहरों में FIR दर्ज

पंजाब सरकार ने सोशल मीडिया पर देश के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और दलित समाज के खिलाफ आपत्तिजनक व नफरती पोस्ट करने वालों पर सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने कई शहरों में गैर-जमानती धाराओं के तहत FIR दर्ज की हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने साफ कहा कि दलितों का अपमान या समाज में नफरत फैलाना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार ने सोशल मीडिया पर दलित समाज और देश के चीफ जस्टिस के खिलाफ चल रहे आपत्तिजनक और नफरती कैंपेन पर सख्त कार्रवाई की है। लोगों से मिली हुई शिकायतों के आधार पर पंजाब पुलिस ने कई शहरों में FIR दर्ज की हैं। गैर जमानती धाराओं में FIR दर्ज कर सरकार ने साफ कर दिया है कि दलितों का अपमान और संवैधानिक संस्थाओं को डराने की कोई साजिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Punjab Police Twitter

पंजाब पुलिस की सोशल मीडिया से नफरत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई (फोटो - x.com/DGPPunjabPolice/)

बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने शिकायत के आधार पर 100 से ज्यादा ऐसे सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान की है, जिन पर जानबूझकर देश के चीफ जस्टिस बीआर गवई को निशाना बनाया गया, घृणित और जातिवादी टिप्पणियां की गईं और समाज में नफरत फैलाने की कोशिश की गई। सरकार का कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति पर हमला नहीं, बल्कि पूरे दलित समाज के स्वाभिमान और न्यायपालिका की गरिमा पर हमला है।

End of Feed