पंजाब पुलिस को बड़ी कामयाबी; सीमा पार से हथियारों की तस्करी करने वाले 4 गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद

पंजाब पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हथियारों की तस्करी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने चार तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से सात अवैध पिस्तौलें बरामद की हैं। गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान से हथियार मंगवाकर राज्य के गैंगस्टरों को सप्लाई कर रहे थे।

Punjab Arms Smuggling: पंजाब पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीमा पार से हथियारों की तस्करी में शामिल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (DGP) गौरव यादव ने जानकारी दी कि इन लोगों के पास से कुल सात अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के दाओके गांव निवासी 20 वर्षीय आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश, बाघा कलां गांव के 23 वर्षीय रमनप्रीत सिंह, फिरोजपुर के सुर सिंह गांव के 25 वर्षीय प्रताप सिंह और अमृतसर के देबी वाला बाजार के 25 वर्षीय सरबजीत सिंह उर्फ बब्बल के रूप में हुई है।

Punjab Police Busts Cross-Border Arms Smuggling (Photo: ANI)

पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हथियारों की तस्करी का किया भंडाफोड़ (फोटो: ANI)

जांच अभी जारी

पुलिस ने इनके पास से दो 9MM PX5, दो 9MM ग्लॉक और तीन .30 बोर की पिस्टलें जब्त की हैं। डीजीपी यादव ने बताया कि यह गिरोह पाकिस्तान स्थित तस्करों से संपर्क में था और भारत-पाक सीमा के पास से हथियारों की खेप प्राप्त कर राज्य के गैंगस्टरों को सप्लाई कर रहा था। उन्होंने कहा कि आरोपी सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय थे और पूरे नेटवर्क की जांच अभी जारी है।

End of Feed